संक्षिप्त परिचय
नाम : पंकज शर्मा पिता : श्री ओम प्रकाश शर्मा माता : श्रीमती स्नेह लता शर्मा
जन्म : 19-09-1970, चंदौसी (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश)
शिक्षा : स्नातक, कहानी-लेखन महाविद्यालय, अम्बाला छावनी से ‘लेख व फीचर लेखन’
का कोर्स।
लेखन : देश की लगभग सभी प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनायें प्रकाशित।
विधाएं : हास्य-व्यंग्य, कहानी, लेख, लघुकथा, कविता, संस्मरण, समीक्षा इत्यादि।
पुरस्कार : * हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला से लघुकथा संग्रह ‘सिर्फ तुम’ हेतु सहायतानुदान।
• पुस्तक ‘सिर्फ तुम’ (लघुकथा संग्रह) को हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला से ‘श्रेष्ठ कृति पुरस्कार’, राशि 21000/- रुपए।
• ‘साहित्य समर्था’, त्रैमासिक साहित्यक पत्रिका, जयपुर द्वारा ‘अखिल भारतीय डॉ. कुमुद टिक्कू कहानी एवं लघुकथा प्रतियोगिता’ में श्रेष्ठ लघुकथा पुरस्कार (जनवरी, 2016)।
• ‘हरियाणा साहित्य अकादमी, पंचकूला’ द्वारा वर्ष 2014-15 के लिए (दिसंबर, 2016 में घोषित) पुस्तक ‘वह लड़की’ के लिए सहायतानुदान। पुस्तक प्रकाशित।
सम्मान : * ‘पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी’, शिलांग द्वारा ‘श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान’, शिलांग शिविर-2010 में।
• ‘यूएसएम पत्रिका एवं राष्ट्रभाषा स्वाभिमान न्यास (भारत)’, गाज़ियाबाद द्वारा ‘राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान- 2010’ प्राप्त।
• ‘हम सब साथ साथ’, नई दिल्ली द्वारा ‘युवा लघुकथाकार सम्मान’।
• ‘पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी’, शिलांग द्वारा ‘श्री जीवनराम मुंगीदेवी गोयनका स्मृति सम्मान’।
• ‘साहित्य सभा’, कैथल (हरियाणा) द्वारा ‘बाबू जगदीश राम स्मृति साहित्य सम्मान 2015’ प्राप्त।
• भारत विकास परिषद्, अम्बाला द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन (26.11.2016) में सम्मानित।
• ‘हरियाणा प्रादेशिक हिंदी साहित्य सम्मलेन, सिरसा’ द्वारा संचालित ‘हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच’ के तत्वाधान में ‘लघुकथा सेवी सम्मान, वर्ष-2016’ से सम्मानित।
प्रकाशित पुस्तकें: 1. सिर्फ तुम (लघुकथा संग्रह) 2. डोर (लघुकथा संग्रह) 3. वह लड़की (कहानी संग्रह)
4. मुफ्त बातों के मुफ्तलाल (व्यंग्य संग्रह)
प्रसारित : आकाशवाणी कुरुक्षेत्र, रोहतक एवं शिलांग से रचनायें प्रसारित।
सम्प्रति : सेवारत रेल विभाग।
अभिरुचियाँ : पर्यटन, फोटोग्राफी, मित्रता, अध्ययन-मनन, संगीत सुनना, नेक कार्यों में रूचि।
संपर्क : 19, सैनिक विहार, सामने विकास पब्लिक स्कूल, जंडली, अम्बाला शहर–134005 (हरियाणा)।
सम्पर्क सूत्र : 09416860445 (मो.) ई मेल : sharma.pankaj254@gmail.com
अच्छा व्यक्तित्व है । हार्दिक शुभकामनाएं !
जवाब देंहटाएं